मनोहरपुर : ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक घायल, रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2024 11:10 PM
घायल युवक जराइकेला थाना के सागजुड़ी गांव का रहने वाला है. किसी काम से मनोहरपुर जा रहा था.
मनोहरपुर. जराइकेला थाना के लाइलोर गांव के पास मंगलवार दोपहर में सड़क दुर्घटना में सागजुड़ी निवासी समीर गुड़िया (30) गंभीर रूप से घायल हो गया. मनोहरपुर सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक समीर अपनी बाइक से मनोहरपुर से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे वह सड़क किनारे स्थित झाड़ियों में जा गिरा. झाड़ियों में काफी देर तक पड़ा रहा. उसके कमर और पसलियों में गंभीर चोट लगी है. चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है. एक पहचान वाले युवक ने समीर को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया. यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
वाहन के धक्के से दिव्यांग का पैर टूटा
आनंदपुर. आनंदपुर थाना के सांपु नाला के पास वाहन की चपेट में आकर ढीपा के दिव्यांग ललित महतो घायल हो गये. ग्रामीणों ने घायल की पहचान कर परिजनों को सूचना दी. परिजनों ने घायल ललित महतो को मनोहरपुर सीएचसी केंद्र पहुंचाया. घायल ने इशारा से बताया कि वह आनंदपुर साप्ताहिक हाट से अपना घर ढीपा जा रहा था. पीछे से आ रहे वाहन ने धक्का मार दिया. दुर्घटना में ललित महतो की जांघ की हड्डी टूट गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










