हाटगम्हरिया : वादी पाला में तीन दिनों तक चला प्रश्नोत्तरी का दौर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 May 2024 11:18 PM
हाटगम्हरिया के कोचड़ा गांव में गुरुवार को त्रिदिवसीय सत्यनारायण वादी पाला प्रतियोगिता का समापन हुआ.
प्रतिनिधि, हाटगम्हरिया हाटगम्हरिया के कोचड़ा गांव में गुरुवार को त्रिदिवसीय सत्यनारायण वादी पाला प्रतियोगिता का समापन हुआ. इस वादी पाला प्रतियोगिता में ओडिशा के क्योंझोर से आये दो पाला दल द्वारा अपने-अपने साहित्यिक शैक्षणिक योग्यता अनुसार गायन किया गया. गायक आनन्दपुर निवासी अभिनय दास व क्योंझर निवासी गायक गणेश्वर दियुरी ने काफी सुंदर ढंग से पौराणिक कथावाचन किया. दोनों ने एक-दूसरे पर साहित्यिक रूप से प्रश्न का बौछार भी किया. इसके बाद दोनों गायकों ने एक-दूसरे के प्रश्नों का उत्तर दिया. तीनों दिन गायकों के प्रश्नोत्तर का दौर चलता रहा. वहीं, ग्रामीणों ने दोनों गायकों के अभिनय को बड़े ही भावनात्मक रूप से श्रवण किया. मौके पर प्रबीर बेहरा, अनादि कुम्हार, बिनय कुम्हार, बीना कुम्हार, भोदो कुम्हार, मुरलीधर प्रधान, युधिष्ठिर कुम्हार, सनकादी प्रधान आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










