ePaper

घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

Updated at : 31 May 2024 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी है.

विज्ञापन

झींकपानी. टोंटो थाना के एक गांव में सोमवार रात को अपने चाचा ससुर के घर में सो रही महिला (20) के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. पीड़िता एक बच्चे की मां है. पीड़िता द्वारा इस संबंध में शुक्रवार को टोंटो थाना में आरोपी कोड़े लागुरी (30) के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार महिला का पति अपना ससुराल गया था. महिला घर में अपने दो वर्ष के बच्चे के साथ अकेली थी. रात में वह पास में ही अपनी दीदी के घर सोने जा रही थी. रास्ते में आरोपी कोड़े लागुरी मिला. उसने पीड़िता से कहा कि उसकी पत्नी चाचा ससुर के घर में सो रही है, तुम भी वहां जाकर सो जाओ. पीड़िता कोड़े लागुरी को अच्छी तरह जानती थी. इसलिए वह कोड़े की बात मानकर चाचा ससुर के घर सोने चली गयी. वहां कोड़े लागुरी की पत्नी के साथ सो गई. आधी रात में कोड़े लागुरी वहां पहुंचा और महिला के साथ दुष्कर्म किया. शोर मचाने पर जान मारने की धमकी दी. घटना के दूसरे दिन पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पति को दी. इस मामले को लेकर गांव में मुंडा की उपस्थिति में बैठक होनी थी. मुंडा के नहीं रहने से बैठक नहीं हुई. घटना के चार दिन बाद पीड़िता ने टोंटो थाना में मामला दर्ज कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola