Jharkhand Naxal News: सारंडा में एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 17 Jul 2024 2:46 PM
छापेमारी अभियान
Jharkhand Naxal News: झारखंड के सारंडा में एक बार फिर नक्सलियों से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हो गई. सुबह-सुबह एनकाउंटर के बाद भारी मात्रा में गोली-बारूद बरामद हुआ है.
Table of Contents
Jharkhand Naxal News|मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम), राधेश सिंह : झारखंड के सारंडा जंगल में एक बार फिर नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई है. बुधवार (17 जुलाई) को सुबह-सुबह हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में गोली-बारूद बरामद किए हैं.
जराइकेला के घने जंगलों में नक्सलियों का हुआ सुरक्षा बलों से सामना
बुधवार को सुबह करीब 6 बजे जराइकेला थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. सारंडा के जंगल में झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर और कोबरा बटालियन के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की.
- सारंडा में एक सप्ताह में दूसरी बार पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, गोली-बारूद बरामद
- जराईकेला के बीहड़ों में कोबरा बटालियन और चाईबासा पुलिस के जवानों ने लिया नक्सलियों से लोहा
पस्त होकर घने जंगलों की ओर भागा नक्सली दस्ता
कुछ ही देर में नक्सली पस्त हो गए. सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों की तरफ भाग गए. नक्सलियों के वहां से भागने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की सघन तलाशी ली. मुठभेड़ स्थल से सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
सुरक्षित ठिकाने की तलाश में है नक्सली दस्ता
पुलिस सूत्रों का कहना है कि बारिश के मौसम में नक्सली किसी सुरक्षित ठिकाने की ओर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. इसी दौरान सुरक्षा बलों से उनका सामना हो गया. सुरक्षा बलों का जिस नक्सली दस्ता से सामना हुआ, उसे कुख्यात नक्सली कमांडर अनल लीड कर रहा था. हाल के दिन में पाथरबासा में हुई मुठभेड़ के बाद से ही सुरक्षा बलों का निरंतर ऑपरेशन चल रहा है. पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.
मौके से जब्त किए गए समान
सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद मौके से एसएलआर रायफल 01, मैगजीन 03, 303रायफल 01, मैगजीन 01, 9 एमएम पिस्तौल 01, एसएलआर कारतूस 174, डेटोनेटर 34, लैपटॉप चार्जर 01, नक्सल साहित्य,लाल बैनर, बैटरी 17, ब्लैक कारतूस पाउच 01, पीठू बैग 07, नक्सल टोपी 01, नक्सल ग्रीन यूनिफॉर्म 02, काला पटका 01, पावर बैंक 01, मोबाइल चार्जर 03, केबल 05, डिजिटल मीटर 01, पॉलीथिन शीट 03, टॉर्च 12, छाता 04, ब्यूटेन गैस सिलेंडर 01,सरसो तेल 07 पैकेट, जीवन रक्षक दवाई और दैनिक उपयोगी सामान को जब्त किया गया है.
अभियान में शामिल हुए ये बटालियन
कोबरा के बटालियन: 209,203,205
सीआरपीएफ के बटालियन: 60,197,157,174,193,134,26,11
झारखंड जगुआर के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है.
Also Read
EXPLAINER: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ आखिरी जंग, सारंडा के जंगल में घुसे 3000 जवान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










