गुवा रेलवे मार्केट में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की विशेष बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन

Author Sandip K|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन
उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते रामा पांडे. | Prabhat Khabar Network

उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते रामा पांडे. | Prabhat Khabar Network

गुवा रेलवे मार्केट में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। युवाओं और महिलाओं को संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुवा

गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (जेएमएसएस) के यूनियन कार्यालय में शनिवार देर शाम एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की. बैठक में संगठन के विस्तार एवं युवाओं तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं. नई कार्यकारिणी में रोहित पांडे को कार्यवाहक अध्यक्ष, पृथ्वी महाकुड़ को उपाध्यक्ष, अनीश खान को उपसचिव, शंकर गोच्छाईत को संगठन मंत्री, नूपुर कुमारी एवं अमृका खण्डाईत को कोषाध्यक्ष, शकील खान को सचिव तथा विष्णु प्रसाद को उप सह सचिव बनाया गया. इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने के लिए 29 नए लोगों को सक्रिय कार्यकारी सदस्य के रूप में शामिल किया गया. नई कार्यकारिणी के गठन के बाद केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने युवाओं ko और महिलाओं को अधिक अवसर देकर उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड मजदूर संघर्ष संघ हमेशा मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी सेल कर्मियों एवं ठेका मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से आवाज उठाता रहेगा. बैठक में सेल कर्मियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ठेका मजदूर एवं यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
Sandip K

लेखक के बारे में

By Sandip K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola