चक्रधरपुर के वार्ड संख्या-3 स्थित केनाल रोड की हालत बदहाल, सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे

Author Ravi mohanty|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन
चक्रधरपुर के वार्ड संख्या-3 स्थित केनाल रोड की हालत बदहाल, सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे | Prabhat Khabar Network

चक्रधरपुर के वार्ड संख्या-3 स्थित केनाल रोड की हालत बदहाल, सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे | Prabhat Khabar Network

चक्रधरपुर के वार्ड संख्या

विज्ञापन

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-3 स्थित केनाल रोड की स्थिति इन दिनों काफी दयनीय हो गई है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें लगातार हो रही बारिश के कारण पानी भर गया है. जलभराव की वजह से सड़क पर तालाब जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बारिश का पानी के कारण बनी रहती दुर्घटनाओं की आशंका

केनाल रोड क्षेत्र की महत्वपूर्ण संपर्क सड़कों में से एक है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है. सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है. बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से उनकी गहराई का सही अनुमान नहीं लग पाता, जिसके कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार कई दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में फंसकर या फिसलकर चोटिल हो चुके हैं. शाम और रात के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है. क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. स्थानीय लोगों ने नगर परिषद एवं संबंधित विभाग से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि जल्द आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है.



विज्ञापन
Ravi Mohanty

लेखक के बारे में

By Ravi Mohanty

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola