चक्रधरपुर के अनीश झारखंड टॉपर व सुशांत को तीसरा स्थान
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में चक्रधरपुर के दो छात्रों ने बढ़ाया मान, झारखंड में हासिल किया प्रथम व तृतीय स्थान | Prabhat Khabar Network
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में चक्रधरपुर के अनीश महतो ने झारखंड में प्रथम और सुशांत बारिक ने तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
चक्रधरपुर: अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में चक्रधरपुर के दो विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. शनिवार को टाटानगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित एक भव्य समारोह में दोनों मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. इस राज्य स्तरीय परीक्षा में सिदो-कान्हू शिक्षा निकेतन, करंजो के आठवीं कक्षा के छात्र अनीश महतो (पिता: भीष्म महतो) ने पूरे झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर चक्रधरपुर का नाम रोशन किया. वहीं, इसी विद्यालय के नौवीं कक्षा के छात्र सुशांत बारिक (पिता: मनमथ बारिक) ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया.
चक्रधरपुर के लिए गौरव का क्षण
इस परीक्षा में पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के 35 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था. परीक्षा को सफल बनाने में गायत्री प्रज्ञापीठ (चंद्री) के मार्गदर्शन के साथ जिला समन्वयक चिरंजीवी प्रधान और प्रखंड समन्वयक दिनेश प्रधान की अहम भूमिका रही. इस शानदार उपलब्धि पर गायत्री परिवार के सदस्यों, शिक्षकों एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों ने दोनों मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रवि शंकर मोहंती
रवि शंकर मोहंती तकरीबन 18 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में एमए किया है. ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में इनकी पकड़ अच्छी है. डिजिटल जर्नलिज्म में नौ साल का अनुभल है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









