ePaper

चाईबासा : घर के पास खेल रही बच्ची की सर्पदंश से मौत

Updated at : 06 May 2024 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा : घर के पास खेल रही बच्ची की सर्पदंश से मौत

मंझारी थाना के पुड़दा गांव के मुंडासाई टोला निवासी गुड़का कुंकल की छह वर्षीय बेटी निदुन कुंकल की सर्पदंश से मौत हो गयी.

विज्ञापन

चाईबासा. मंझारी थाना के पुड़दा गांव के मुंडासाई टोला निवासी गुड़का कुंकल की छह वर्षीय बेटी निदुन कुंकल की सर्पदंश से मौत हो गयी. सदर थाना पुलिस ने सदर अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. मां कुइला हांसदा ने बताया कि उसकी बेटी निदुन कुंकल रविवार शाम को आसपास के बच्चों के साथ घर के पास खेल रही थी. शाम करीब साढ़े छह बजे झाड़ी से निकलकर विषैले सांप ने बच्ची के पैर में डस लिया. बच्ची रोते हुए घर आयी और अपने मां को जानकारी दी. इसके बाद रात करीब 9 बजे गाड़ी की व्यवस्था कर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां इलाज के दौरान एक घंटे के बाद बच्ची की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola