West Singhbhum News : नोवामुंडी : गौ तस्करी का आरोपी गया जेल

Updated:
विज्ञापन
West Singhbhum News : नोवामुंडी : गौ तस्करी का आरोपी गया जेल

गौ तस्करी का आरोपी गया जेल

विज्ञापन

नोवामुंडी. नोवामुंडी पुलिस ने गौ तस्करी के आरोप में जगन्नाथपुर निवासी सद्दाम हुसैन उर्फ सद्दाम सेक (32 वर्ष) को मामला दर्ज कर शुक्रवार की दोपहर मंडल कारागार चाईबासा भेज दिया. इस संबंध में नोवामुंडी डुकासाई निवासी वीर कारुवा के बयान पर केस दर्ज किया गया है. प्राथमिकी के अनुसार, नोवामुंडी थाना क्षेत्र के इटरबालजोडी गांव स्थित रोबेंटा टोला में महुआ पेड़ा के नीचे चर रहे मवेशी को सद्दाम हुसैन व उसके 3-4 साथियों ने पकड़ कर क्रूरता के साथ एक टेम्पो पर चढा लिया. उसका मुंह और पैर बांध कर जगन्नाथपुर के मौलानगर बस्ती की ओर ले जा रहे थे. इस बीच कुछ ग्रामीणों की नजर कुटिंगता चौक पर टेम्पो (जेएचO5सीके 2335) पर पड़ी. इसकी सूचना वीर करुवा को देकर बुलाया गया. गौ तस्करी में शामिल अन्य 3-4 युवक बिना नम्बर की स्कूटी छोड़कर फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola