चक्रधरपुर : एक माह में आधा दर्जन चोरी की घटनाएं, पुलिस बेबस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

शहरवासियों ने पुलिस से चोरों पर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
संवाददाता, चक्रधरपुर
शहर के रेलवे व नगर परिषद क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. चोर बेखौफ चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को कड़ी चुनौती दे रहे हैं. एक माह के अंदर क्षेत्र में आधा दर्जन चोरी की घटना हो चुकी हैं. लेकिन पुलिस की चंगुल से चोर दूर हैं. शहरवासियों ने पुलिस से चोरों को पकड़कर सख्त कार्रवाई करने, रोजाना रात में पेट्रोलिंग की मांग की है. जानकारी के अनुसार, एकाउंट्स कॉलोनी, एतवारी बाजार, पंचमोड़ समेत अन्य क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक दुकान मकान में चोरी हो चुकी है. लेकिन पुलिस ने अब तक एक भी मामले का उद्भेदन नहीं किया है.शहरवासियों में चोरी की घटना की चर्चा के साथ-साथ भय का माहौल है. मालूम हो कि चोर रेलवे क्षेत्र के बंद क्वार्टर व आसानी से चोरी होने वाले दुकानों को सबसे ज्यादा निशाना बना रहे हैं. बंद क्वार्टरों की रेकी कर चोरी कर रहे हैं.शहर में कब-कब हुईं चोरी की घटनाएं
पंच मोड़ में 25 जून को दो दुकानों में चोरी हुई. इससे ठीक तीन दिन पूर्व एतवारी बाजार में दो क्वार्टरों में चोरी की घटन��� कर चोरों ने लाखों रुपये के सामान उड़ाये. दस दिन पूर्व एकाउंट्स कॉलोनी में एक रेलवे कर्मी के घर में चोरी करने का प्रयास किया गया. 26 जून को भगत सिंह चौक में एक मोबाइल दुकान में चोरी की घटना घटी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










