ePaper

जगन्नाथपुर : स्कूल का वेंटिलेशन तोड़ लैब से तीन कंप्यूटर व सामग्री उड़ाये

Updated at : 28 May 2024 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
जगन्नाथपुर : स्कूल का वेंटिलेशन तोड़ लैब से तीन कंप्यूटर व सामग्री उड़ाये

बड़ानंदा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय की घटना. 21 मई से विद्यालय में चल रहा ग्रीष्मावकाश, प्राचार्य ने थाने को दी सूचना.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जगन्नाथपुर जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बड़ानंदा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के लैब से कंप्यूटर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक भगवान सिंकु ने दी. उन्होंने बताया कि 21 मई से विद्यालय ग्रीष्मावकाश चल रहा है, जो 8 जून को खुलेगा. बीते 26 मई को शिक्षा विभाग रांची द्वारा भगवान सिंकु को मोबाइल के माध्यम से उन्हें सूचना दी गयी कि 12 बजे तक स्कूल पहुंचें व कंप्यूटर लैब खोल कर रखें. चाईबासा से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आपके यहां पहुंचकर कुछ काम करेंगे. प्राप्त निर्देशानुसार, प्रधानाध्यापक 26 मई को जब स्कूल पहुंचे, तो जिले से आए डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर व टेक्नीशियन विद्यालय के बाहर खड़े मिले. जैसे ही वे सभी विद्यालय में प्रवेश किये और कंप्यूटर लैब के पास पहुंचे, तो देखा कि दरवाजे से होते हुए वेंटिलेशन तक कीचड़ से सने पैरों के निशान हैं व वेंटिलेशन टूटी हुई है. जब दरवाजा खोलकर सभी अंदर गये, तो कंप्यूटर लैब से तीन कंप्यूटर व उनसे जुड़ी अन्य सामग्री गायब मिलीं. इसके बाद प्रधानाध्यापक ने ग्रामीण मुंडा व थाने को मामले की सूचना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola