गुवा : पूजा के बहाने मंदिर के पास बैठे प्रेमी जोड़े की पिटाई

गुवा : गुवा के कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर के पास बैठे एक प्रेमी जोड़े की लोगों ने पिटाई कर दी. युवती गुवा के जाटा हाटिंग की बतायी जाती है, जबकि प्रेमी बड़बिल का रहने वाला है. घटना गुरुवार की रात साढ़े सात बजे की है. जानकारी के अनुसार दोनों पूजा करने के बहाने मंदिर […]
गुवा : गुवा के कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर के पास बैठे एक प्रेमी जोड़े की लोगों ने पिटाई कर दी. युवती गुवा के जाटा हाटिंग की बतायी जाती है, जबकि प्रेमी बड़बिल का रहने वाला है. घटना गुरुवार की रात साढ़े सात बजे की है. जानकारी के अनुसार दोनों पूजा करने के बहाने मंदिर के पास बैठे हुए थे. पूछताछ के बाद लोग युवक की पिटाई करने लगे.
इस पर युवती उसके पक्ष में बोलने लगी, तब लोगों ने उसकी भी पिटाई कर दी. घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गयी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची. स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी इन्हें यहां पकड़ा गया है. तब दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




