तीरंदाजी प्रतियोगिता से शुरू होगी चांसलर ट्रॉफी

Updated at : 18 Apr 2017 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
तीरंदाजी प्रतियोगिता से शुरू होगी चांसलर ट्रॉफी

विवि प्रशासन ने पूरी की तैयारी, आज सुबह दस बजे पहुंचेंगी राज्यपाल सह कुलाधिपति प्रतियोगिता में 120 प्रतिभागी होंगे शामिल चाईबासा : कोल्हन विश्वविद्यालय की मेजबानी पर अंतर विश्वविद्यालय चांसलर ट्रॉफी-तीरंदाजी व बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता 2016-17 का उद्घाटन मंगलवार को टाटा कॉलेज चाईबासा मैदान में होगा. विवि प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. सुबह […]

विज्ञापन

विवि प्रशासन ने पूरी की तैयारी, आज सुबह दस बजे पहुंचेंगी राज्यपाल सह कुलाधिपति

प्रतियोगिता में 120 प्रतिभागी होंगे शामिल
चाईबासा : कोल्हन विश्वविद्यालय की मेजबानी पर अंतर विश्वविद्यालय चांसलर ट्रॉफी-तीरंदाजी व बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता 2016-17 का उद्घाटन मंगलवार को टाटा कॉलेज चाईबासा मैदान में होगा. विवि प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. सुबह दस बजे कार्यक्रम आरंभ होगा. उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी. एक घंटा से अधिक समय तक समारोह में राज्यपाल उपस्थित रहेंगी. चांसलर ट्रॉफी में भाग लेने के लिये सोमवार को तीरंदाजी व बॉस्केटबॉल के प्रतिभागी चाईबासा पहुंचे. देर शाम तक प्रतिभागियों का अागमन होता रहा. वहीं मंगलवार सुबह कुछ प्रतिभागी पहुंचेंगे.
तीरंदाजी व बॉस्केटबॉल में लगभग 120 प्रतिभागी शामिल होंगे. विवि प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों की रहने की सुविधा महिला कॉलेज व टाटा कॉलेज में किया है. महिला प्रतिभागी की व्यवस्था महिला कॉलेज हॉस्टल चाईबासा में किया गया है, जबकि पुरुष प्रतिभागी को टाटा कॉलेज हॉस्टल में जगह दी गयी है.
सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम : राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू के अागमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया गया है. जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया कि उग्रवादियों एवं असामाजिक तत्वों से खतरा है. कार्यक्रम स्थलों पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ होने की संभावना है. मौके पर असामाजिक तत्वों द्वारा कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया जा सकता है. परिभ्रमण के दौरान सभी स्थानों पर विवि-व्यवस्था साधारण एवं कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिये दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola