फॉरवर्ड इंगलिश स्कूल को बंद करने का निर्णय
Updated at : 28 Mar 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

स्कूल संचालन समिति व अभिभावकों की बैठक में हुआ फैसला चक्रधरपुर : मिल्लत कॉलोनी में संचालित फारवर्ड इंगलिश मीडियम स्कूल संचालन समिति व अभिभावकों की बैठक मुसलिम सेंट्रल अंजुमन के महासचिव तजम्मुल हुसैन जानी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देश पर गहन चर्चा की गयी. शिक्षा अधिकार अधिनियम के […]
विज्ञापन
स्कूल संचालन समिति व अभिभावकों की बैठक में हुआ फैसला
चक्रधरपुर : मिल्लत कॉलोनी में संचालित फारवर्ड इंगलिश मीडियम स्कूल संचालन समिति व अभिभावकों की बैठक मुसलिम सेंट्रल अंजुमन के महासचिव तजम्मुल हुसैन जानी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देश पर गहन चर्चा की गयी. शिक्षा अधिकार अधिनियम के प्रारूप को पूर्ण नहीं कर पाने के कारण निर्णय लिया गया कि उक्त स्कूल को बंद कर दिया जाये. विद्यालय के पास अपनी जमीन नहीं रहने के कारण यह निर्णय लिया गया. बैठक में तय किया गया कि विद्यालय संचालन के लिए निजी जमीन हासिल की जायेगी. जमीन मिलने तक विद्यालय का संचालन स्थगित रखा जायेगा.
स्कूल में नामांकित बच्चों का नामांकन सरकारी व निजी स्कूलों में कराने की जिम्मेदारी मुसलिम सेंट्रल अंजुमन ने ली. बैठक में तजम्मुल हुसैन, अमजद खान, हाजी खलीकुज्जमां, शब्बीर अली शाह, एस कुमार, मो शाकिर, संसार हसन, मो सगीर आलम, मो अमीर, मंसूर आलम, मो याकूब, मनोव्वर हुसैन, नाजिया परवीन, शहनाज परवीन, शाहीना परवनी, शाकिरा परवीन समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




