अलग-अलग दुर्घटनाअों में अधेड़ समेत युवती घायल

Updated at : 28 Mar 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग दुर्घटनाअों में अधेड़ समेत युवती घायल

चक्रधरपुर : अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक अधेड़ व्यक्त समेत एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी के मुताबिक बंगलाटांड़ निवासी बिंडरे हेंब्रम (45) रविवार शाम नहाने के लिए घर के पास स्थित तालाब गया. तालाब में नहाने के क्रम में अनियंत्रित हो कर गिर पड़ा, जिससे बिंडरे का सिर फट गया. परिजनों ने […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक अधेड़ व्यक्त समेत एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी के मुताबिक बंगलाटांड़ निवासी बिंडरे हेंब्रम (45) रविवार शाम नहाने के लिए घर के पास स्थित तालाब गया. तालाब में नहाने के क्रम में अनियंत्रित हो कर गिर पड़ा, जिससे बिंडरे का सिर फट गया. परिजनों ने उसे अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया,

जहां से जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. दूसरी ओर मिल्लत कॉलोनी निवासी एहतेशाम आफरीन (18) साइकिल से कोचिंग करने प्रखंड कार्यालय की ओर आयी थी. घर लौटने के दौरान बाइक ने उसे धक्का मार दिया, जिससे एहतेशाम आफरीन गिर पड़ी और बेहोश हो गयी. उसका सिर फट गया था. स्थानीय लोगों ने उसे अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया, जहां उपचार के बाद वह ठीक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola