सीकेपी को हरा टाटा सुपर सिक्स में

Updated at : 28 Mar 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
सीकेपी को हरा टाटा सुपर सिक्स में

जमशेदपुर के तुषार को मिला मैन ऑफ द मैच आज कदमा जमशेदपुर व शारदा स्कूल चक्रधरपुर के बीच मुकाबला चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रीमियर लीग टी-20 (सीपीएल) में सोमवार को एक ही मैच खेला गया. इसमें रेलवे इंगलिश मीडियम स्कूल चक्रधरपुर को कदमा स्कूल जमशेदपुर ने पराजित कर दिया. चक्रधरपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी […]

विज्ञापन

जमशेदपुर के तुषार को मिला मैन ऑफ द मैच

आज कदमा जमशेदपुर व शारदा स्कूल चक्रधरपुर के बीच मुकाबला
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रीमियर लीग टी-20 (सीपीएल) में सोमवार को एक ही मैच खेला गया. इसमें रेलवे इंगलिश मीडियम स्कूल चक्रधरपुर को कदमा स्कूल जमशेदपुर ने पराजित कर दिया. चक्रधरपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की.
चक्रधरपुर की टीम ने 17.2 ओवर में पूरी टीम मात्र 72 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गयी. आयुष श्रीवास्तव ने 40 सर्वाधिक रन बनाये. इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. जमशेदपुर की ओर से तुषार आनंद ने 4 एवं अमन ने 3 विकेट लिए. जवाबी पारी में जमशेदपुर की टीम ने मात्र 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
उसे 8 विकेट से जीत मिली. संदीप ने नाबाद 24 व अमन ने नाबाद 22 रन बनायें. चक्रधरपुर के गेंदबाज मनीष तांती व अमित तांती को 1-1 विकेट मिले. चार विकेट लेने वाले जमशेदपुर के तुषार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मंगलवार को कदमा जमशेदपुर व शारदा स्कूल चक्रधरपुर के बीच मुकाबला होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola