टेंडर में अनियमितता के आरोपी अभियंता पर कार्रवाई

Updated at : 26 Mar 2017 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
टेंडर में अनियमितता के आरोपी अभियंता पर  कार्रवाई

मुख्यमंत्री जन संवाद में हुई शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई की अनुशंसा चाईबासा : मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र में आयी शिकायतों की शनिवार को उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने समीक्षा की. उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी विभागों के मामले की सुनवाई की. शिकायतों पर किस अधिकारी ने जांच की, जांच में क्या मिला […]

विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन संवाद में हुई शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई की अनुशंसा

चाईबासा : मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र में आयी शिकायतों की शनिवार को उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने समीक्षा की. उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी विभागों के मामले की सुनवाई की. शिकायतों पर किस अधिकारी ने जांच की, जांच में क्या मिला आदि बिंदुओं पर चर्चा की. संबंधित विभाग के अधिकारियों ने डीसी को बताया कि सभी शिकायतों का निबटारा कर लिया गया है. शिकायतों की जांच के बाद जन संवाद इकाई चाईबासा को प्रतिवेदन सौंप दिया गया है.
ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर में अनियमितता की जांच में ग्रामीण विकास विभाग के अधीक्षण अभियंता शचिंद्र दोषी पाये गये. उपायुक्त ने अधीक्षण अभियंता के खिलाफ ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखने का डीडीसी को आदेश दिया. मौके पर डीडीसी सीपी कश्यप, एडीसी जयकिशोर प्रसाद, एसडीओ दीपू कुमार, डीइओ, डीएसइ आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola