बाल पासिंग में अदिति व सक्षम बने चैंपियन

Updated at : 26 Mar 2017 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
बाल पासिंग में अदिति व सक्षम बने चैंपियन

मां मथुरासिनी महोत्सव पर सांस्कृतिक सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम चाईबासा : मां मथुरासिनी महोत्सव के तहत माहुरी महिला समिति ने शनिवार की शाम पिल्लई हॉल में पुरस्कार वितरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सुभद्रा देवी ने मां मथुरासिनी की तसवीर पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया. इसके बाद अधिवक्ता गणेश […]

विज्ञापन

मां मथुरासिनी महोत्सव पर सांस्कृतिक सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

चाईबासा : मां मथुरासिनी महोत्सव के तहत माहुरी महिला समिति ने शनिवार की शाम पिल्लई हॉल में पुरस्कार वितरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सुभद्रा देवी ने मां मथुरासिनी की तसवीर पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया. इसके बाद अधिवक्ता गणेश प्रसाद ने गणेश वंदना गीत पेश किया.
समिति ने 15 से 18 मार्च तक महिला, युवतियां व बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताएं की. विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि शुभद्रा देवी ने पुरस्कृत किया. बाल पासिंग जूनियर में अदिति भदानी, सार्थक व सरिया प्रसाद, सीनियर में सक्षम क्षितिज कुमार, समक्ष कुमार प्रसाद व प्रियम प्रंजय कुमार, कटोरी में सिक्के सजाओ प्रतियोगिता में इशिका प्रिया, सौम्य कुमारी, आरिका माथुर, बैलून से डिस्पोजल सजाओ जूनियर में प्रतीका कुमारी प्रथम, गुनगुन भदानी द्वितीय व अदिति प्रसाद, सीनियर में सौम्या कुमारी, इशिका प्रिया व सौरभ को पुरस्कार दिया गया.
कार्यक्रम में सचिव शीला प्रसाद, सीमा देवी, श्रीमती रचना देवी, भारती देवी, सरिता देवी, मीना देवी, प्रदीप कुमार, सिद्धेश्वर प्रसाद, उमेश प्रसाद, अरुण चंद्रा, दिलीप कुमार, अखिलेश्वर प्रसाद, अजय प्रसाद आदि का सहयोग सराहनीय रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola