मनोहरपुर में लगेगा स्टील प्लांट, गुआ में प्लेट प्लांट जल्द : गिलुवा

Updated at : 26 Mar 2017 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
मनोहरपुर में लगेगा स्टील प्लांट, गुआ में प्लेट प्लांट जल्द : गिलुवा

बड़ाजामदा के भट्ठीसाई मैदान में जगन्नाथपुर विस स्तरीय जनसभा क्षेत्र के बेरोजगारों को नहीं करना पड़ेगा पलायन जनता ने जिसके लिए भाजपा को वोट दिया, उसे पूरा किया जायेगा किरीबुरू : मनोहरपुर में स्टील प्लांट के लिए सेल और वेदांता ने सहमति दी है. प्लांट जल्द शुरू करने के लिए काम शुरू हो गया है. […]

विज्ञापन

बड़ाजामदा के भट्ठीसाई मैदान में जगन्नाथपुर विस स्तरीय जनसभा

क्षेत्र के बेरोजगारों को नहीं करना पड़ेगा पलायन
जनता ने जिसके लिए भाजपा को वोट दिया, उसे पूरा किया जायेगा
किरीबुरू : मनोहरपुर में स्टील प्लांट के लिए सेल और वेदांता ने सहमति दी है. प्लांट जल्द शुरू करने के लिए काम शुरू हो गया है. यहां प्लांट लगने से उत्पादन लागत कम होगा और स्टील सस्ता होगा. वहीं गुआ में प्लेट प्लांट लगाने की प्रक्रिया नौ अप्रैल तक पूरी होने की संभावना है. यह शुरू होने पर हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहीं. वे शनिवार को बड़ाजामदा के भट्ठीसाई मैदान में जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
एक माह में खुल जायेगी क्षेत्र की खदानें : श्री गिलुवा ने कहा कि क्षेत्र की सभी बंद खदानें एक माह के भीतर खुल जायेंगी. वर्ष 2014 में राज्य से लेकर दिल्ली तक परिवर्तन और मूलभूत समस्याओं का समाधान के लिए लोगों ने भाजपा को वोट दिया. यह हमारे लिए खुशी की बात है कि बंद खदानें खोलने का रास्ता साफ हो गया है. पहले चरण में आठ खदानें खोलने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. इसमें 3-4 खदानों का लीज हो गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने झारखंड मोमेंटम का आयोजन किया. इसमें देश-विदेश से औद्योगिक घरानों ने हिस्सा लिया. तीन लाख करोड़ से अधिक का निवेश झारखंड में करने की सहमति दी है.
सांसद ने कहा कि जिले में डीएमएफ फंड बनाया गया है. इसमें खादान प्रबंधन 30 फीसदी रॉयल्टी जमा करेगा. यह फंड एक वर्ष में 300-500 करोड़ रुपये पहुंच जायेगा. इससे नोवामुंडी व मनोहरपुर समेत जिले के अन्य गांवों का सर्वांगीण विकास होगा. मधु कोड़ा ने नहीं किया क्षेत्र का विकास : नंदी :जिला भाजपा अध्यक्ष दिनेश चंद्र उर्फ शुरु नंदी ने कहा कि 2019 का चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें.
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने मुख्यमंत्री होते हुए जगन्नाथपुर का विकास नहीं किया. सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेन्द्र सिंह, आलोक रंजन सिंह, विपिन पुरती, मो बारीक, गुरुचरण नायक, पूर्व मंत्री बड़कुंअर गागराई, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने भी संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola