सारंडा: दर्जनों घरों में चोरी कर जंगल में भागे तीनों चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा

Updated at : 24 Mar 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
सारंडा: दर्जनों घरों में चोरी कर जंगल में भागे तीनों चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा

छोटानागरा के ग्रामीणों ने तीन चोरों को बुधवार को भी पकड़ा था पुलिस ने सभी को गिरफ्तार जेल भेजा किरीबुरू : सारंडा के नक्सल प्रभावित छोटानागरा थानांतर्गत छोटा और बड़ा जाम्कुंडिया गांव के दर्जनों घरों में चोरी के बाद पास के जंगलों में भागे तीन चोरों को गुरुवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. हालांकि बुधवार […]

विज्ञापन

छोटानागरा के ग्रामीणों ने तीन चोरों को बुधवार को भी पकड़ा था

पुलिस ने सभी को गिरफ्तार जेल भेजा
किरीबुरू : सारंडा के नक्सल प्रभावित छोटानागरा थानांतर्गत छोटा और बड़ा जाम्कुंडिया गांव के दर्जनों घरों में चोरी के बाद पास के जंगलों में भागे तीन चोरों को गुरुवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. हालांकि बुधवार को ही गिरोह के तीन सदस्य को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया था. गुरुवार को मझगांव के मो अमरुद्दीन (ग्रुप सरगना), मो अमजद और मो सलीम को गिरफ्तार किया गया. मो सलीम ने बताया कि बीती रात करीब दस बजे सारंडा जंगल से खुद को ग्रामीणों से बचाते हुए मनोहरपुर- छोटानागरा मार्ग पर एक पिकअप वैन रोक बड़ाजामदा तरफ भागने के लिए चढा. छोटानागरा थाना के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया. वहीं सरगना मो
अमरुद्दीन और मो अमजद को ग्रामीणों ने रात में पकड़ कर पिटाई की. रात भर दोनों को बांधे रखा. सुबह में पुलिस के हवाले किया.
12 बच्चे व तीन पत्नी की परवरिश के लिए चोरी का रास्ता चुना : अमरुद्दीन
अमरुद्दीन ने बताया कि ग्रामीणों ने तीर से हमला किया. इस कारण डर से रुक गया. ग्रामीणों ने बहुत पीटा है. उसने तीन शादी की है. उसके 12 बच्चे हैं. पैसों की तंगी के कारण गलत रास्ता चुना. चोरों से इंस्पेक्टर बिनोद कुमार और थाना प्रभारी हरि किशुन उरांव जिले में हुई चोरी की अन्य वारदात के बाबत पूछताछ कर रहे हैं. चोरों ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्रों में चोरी में संलिप्तता स्वीकार की है.
भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद
चोरों के पास से 4930 रुपये, दो जोड़ी चांदी की चूड़ी, दो चेन, एक लॉकेट, तीन जोड़ी कानफुली, चार जोड़ा पायल (सभी चांदी का), दो नाकफूली (सोने का), बिना नंबर की दो बाइक, ताला तोड़ने वाले लोहे के दो हथियार, एक मोबाईल आदि शामिल है.
बाहरी लोगों का गांव में प्रवेश पर रोक
दूसरी तरफ सारंडा के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया कि गांव में बाहरी या अज्ञात व्यक्ति मानकी-मुंडा, डाकुआ या सम्मानित व्यक्ति की इजाजत के बगैर नहीं घुस सकते हैं. पकड़ाये जाने पर ऐसे लोगों को ग्रामीण पकड़कर पुलिस के हवाले करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola