डीलर के देवर ने पीटा, हंगामा

Updated at : 23 Mar 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
डीलर के देवर ने पीटा, हंगामा

चाईबासा. ग्राम सभा में राशन डीलर का लाइसेंस रद्द करने की मांग मंगलवार को राशन लेने गयी थी वृद्धा चाईबासा : सदर प्रखंड के बड़ातुईबीर मुंडावासा में मंगलवार दोपहर को राशन डीलर सुखमति देवगम के देवर बिरसा देवगम ने राशन लेने पहुंची रेगुबासा वृद्ध मालती बानरा को थप्पड़ मारा. जिसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर […]

विज्ञापन

चाईबासा. ग्राम सभा में राशन डीलर का लाइसेंस रद्द करने की मांग

मंगलवार को राशन लेने गयी थी वृद्धा
चाईबासा : सदर प्रखंड के बड़ातुईबीर मुंडावासा में मंगलवार दोपहर को राशन डीलर सुखमति देवगम के देवर बिरसा देवगम ने राशन लेने पहुंची रेगुबासा वृद्ध मालती बानरा को थप्पड़ मारा. जिसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर सैकड़ों की संख्या में बुधवार सुबह राशन डीलर का घर पहुंचकर हंगामा किया.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर के देवर बिरसा देवगम अक्सर लाभुकों के साथ मारपीट करते हैं. डीलर समय पर राशन नहीं देता. लाभुक रोजाना चक्कर लगाकर वापस लौट जाते है. पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद ग्राम मुंडा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. जिसके बाद बिरसा देवगम ने दोबारा मारपीट नहीं करने की बात कहीं. मालूम हो कि जन वितरण प्रणाली दुकान महिला समूह जागृति स्वयं शक्ति महिला समिति द्वारा चलायी जाती है. सुखमति देवगम समिति के सचिव के पद पर है. उक्त राशन दुकान में कुल 306 लाभुक हैं. ग्रामसभा में तुईबीर पंचायत मुखिया समेत काफी संख्या में ग्रामीण व पुलिस उपस्थित थे.
मारपीट के दौरान वहां पर उपस्थित नहीं थे. लेकिन मारपीट होना गलत है. लाभुक को समय पर राशन दिया जाता है. राशन उसी लाभुक को ही दिया जायेगा, जिसका आधार कार्ड से लिंक है और मशीन में उसका नाम आ चुका है. रोजाना निर्धारित समय पर राशन का वितरण हो रहा है.सुखमति देवगम, राशन डीलर सह समिति सचिव, तुईबीर
मंगलवार को दोपहर चावल लेने के लिये जन वितरण प्रणाली दुकान पहुंची. जब राशन की मांग की, तो डीलर के देवर बिरसा देवगम ने मुझे तीन थप्पड़ जड़ दिया.
मालती बानरा, लाभुक, पीड़िता वृद्ध
वृद्धा हमेशा परेशान करती है. मैंने उसके धीरे से ही मारा है लेकिन वह उसे बढ़ाचढ़ा कर बता रही है. वृद्धा ने पहले मुझे मारा, उसके बाद ही मैंने उसके ऊपर हाथ उठाया है. गांव के कुछ लोग मेरे खिलाफ है,
बुधवार को चाकू लेकर मारने के लिये पहुंचा थे.बिरसा देवगम, राशन डीलर का देव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola