महिलाएं कमजोर नहीं समझें : जेबी तुबिद

Updated at : 20 Mar 2017 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाएं कमजोर नहीं समझें : जेबी तुबिद

चाईबासा : बड़ी बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस चाईबासा : महिलाएं कमजोर नहीं समझें. देश में महिलाएं भी बड़े-बड़े पदों पर आसानी हैं. महिलाओं के विकास के बिना देश का विकास सभंव नहीं है. उक्त बातें पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद ने रविवार को बड़ी बाजार के सेनटोला स्थित हेलेट पाठशाला परिसर में भवानी महिला […]

विज्ञापन

चाईबासा : बड़ी बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

चाईबासा : महिलाएं कमजोर नहीं समझें. देश में महिलाएं भी बड़े-बड़े पदों पर आसानी हैं. महिलाओं के विकास के बिना देश का विकास सभंव नहीं है. उक्त बातें पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद ने रविवार को बड़ी बाजार के सेनटोला स्थित हेलेट पाठशाला परिसर में भवानी महिला समिति की ओर से आयोजित अंतराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में कही. उन्होंने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया.

विशिष्ट अतिथि महिला थाना प्रभारी सिबिरिया सुरीन ने महिला उत्पीड़न पर प्रकाश डाला. जिंदगी में अनुशासन से ही अच्छा पारिवारिक माहौल तैयार होता है. थाने में महिलाओं के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जा रही है. वे निर्भीक होकर हेल्प डेस्क में जाकर अपनी समस्या बता सकती हैं. घरेलू हिंसा में पुरूषों के साथ-साथ महिलाएं भी दोषी हैं.

समारोह में रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ. वर्षा व नीतू की जोड़ी ने गीत, रूमेला घोष ने कविता पाठ किया. संचालन खुशबू कुमारी ने किया. इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष रेणु गुप्ता, सचिव कंचन देवी, उपाध्यक्ष कोकिला महंती, कोषाध्यक्ष करूणा देवी, संगीता देवी व संयोजक सुनीता चौधरी आदि का योगदान सरानीय रहा. कोल्हान चेंबर के संयोजन विकास मिश्रा, तरूण चातार समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola