चाईबासा : दो नन से छिनतई करने वालों का स्केच जारी

Updated at : 11 Mar 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा : दो नन से छिनतई करने वालों का स्केच जारी

बैंक से लेकर पुलिस लाइन के छह सीसीटीवी की जद में आये छिनतईबाज बाइक के पीछे बैठे युवक का चेहरा साफ दिख रहा है फुटेज में चाईबासा : चाईबासा सदर थाने से 100 मीटर की दूरी पर दो नन से 40 हजार छिनतई के करने वाले बाइक सवार दो अपराधी छह सीसीटीवी कैमरे के जद […]

विज्ञापन

बैंक से लेकर पुलिस लाइन के छह सीसीटीवी की जद में आये छिनतईबाज

बाइक के पीछे बैठे युवक का चेहरा साफ दिख रहा है फुटेज में
चाईबासा : चाईबासा सदर थाने से 100 मीटर की दूरी पर दो नन से 40 हजार छिनतई के करने वाले बाइक सवार दो अपराधी छह सीसीटीवी कैमरे के जद में आये. इनमें कैनरा बैंक के भीतर की सीसीटीवी, जैन मार्केट स्थित सीसीटीवी, सदर थाना चौक स्थित सीसीटीवी, सदर अस्पताल के सीसीटीवी, शहीद पार्क के सीसीटीवी व पुलिस लाइन के सीसीटीवी शामिल है.
पुलिस ने दो सीसीटीवी फुटेज जारी किये है. पुलिस मान रही है कि नन सुचिता से बैग छीनने के बाद आरोपी सदर अस्पताल, शहीद पार्क, पुलिस लाइन होते हुए लुपुंगगुटू की ओर भाग निकले होंगे. छिनतईबाजों में एक टोपी पहना हुआ है. वहीं बैग छिनने वाला हरे रंग के शर्ट में है. उसका चेहरा साफ नजर आ रहा है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों का स्केच जारी किया है. दोनों की पहचान की कोशिश की जा रही है. ज्ञात हो कि गुरुवार की दोपहर 2.10 बजे दोनों नन से 40 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया था. बैग में 40 हजार रुपये नगद, दो मोबाइल, चेक बुक व पास बुक समेत अन्य सामान थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola