शौचालय निर्माण में बाधा पर एफआइआर

Updated at : 10 Mar 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में बाधा पर एफआइआर

एसडीओ ने शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा की, मुखिया को शोकॉज नोवामुंडी : किसान भवन में गुरुवार को जगन्नाथपुर के एसडीओ इश्तियाक अहमद ने विकास योजनाओं की समीक्षा की. इसमें शौचालय निर्माण की धीमी गति पर नाराज हुए. 31 मार्च तक पांच हजार शौचालय निर्माण का आदेश दिया. निर्माण में बाधा डालने वाले पर एफआइआर […]

विज्ञापन

एसडीओ ने शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा की, मुखिया को शोकॉज

नोवामुंडी : किसान भवन में गुरुवार को जगन्नाथपुर के एसडीओ इश्तियाक अहमद ने विकास योजनाओं की समीक्षा की. इसमें शौचालय निर्माण की धीमी गति पर नाराज हुए. 31 मार्च तक पांच हजार शौचालय निर्माण का आदेश दिया. निर्माण में बाधा डालने वाले पर एफआइआर दर्ज करने की बात कही. कहा कि लक्ष्य पूरा करने वाले एसएचजी, मुखिया व सहिया सम्मानित होंगी. बैठक में भाग नहीं लेने वाले जेटेया के मुखिया व सहिया को शो-कॉज किया. मौके पर बीडीओ अमरेन डांग, बीपीओ निरंजन मुखी, मुखिया रेवती पुरती, पुतुल पुरती, यशमति तिरिया, रानी तिरिया, पार्वती किड़ो मौजूद थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola