होलिका दहन स्थल पर तैनात रहेगी पुलिस
Updated at : 10 Mar 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

सदर एसडीपीओ ने शांति समिति की बैठक में लिया निर्णय होली के दिन निर्बाध पानी व बिजली आपूर्ति का आदेश चाईबासा : चाईबासा के बड़ी बाजार में गणेश मंदिर के पास होलिका दहन के दिन भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा. संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण उक्त निर्णय लिया गया है. वहीं टुंगरी के […]
विज्ञापन
सदर एसडीपीओ ने शांति समिति की बैठक में लिया निर्णय
होली के दिन निर्बाध पानी व बिजली आपूर्ति का आदेश
चाईबासा : चाईबासा के बड़ी बाजार में गणेश मंदिर के पास होलिका दहन के दिन भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा. संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण उक्त निर्णय लिया गया है. वहीं टुंगरी के शंभु मंदिर के पास भी होलिका दहन के समय पुलिस मौजूद रहेगी. गुरुवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी दीपू कुमार ने अपने कार्यालय में शांति समिति की बैठक की. मुफस्सिल थाना के पास पानी टैंकर की व्यवस्था करने, सदर अस्पताल में एक एंबुलेंस रखने का निर्णय लिया गया.
शहर में शांतिपूर्ण होली मनाने का निर्णय लिया गया. एसडीओ ने होली के दिन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को निर्बाध पानी आपूर्ति करने व नप पदाधिकारी को शहर की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया. बैठक में नप के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ चंद्रावती बोयपाई, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग व बिजली विभाग के पदाधिकारी सहित शांति समिति के सदस्य राजकुमार रजक, सुरेश सिंह, मो वसीउर रहमान, मो वकील खान, अनिल लकड़ा, राजू खान, इरशाद अली, राजू यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




