फंड रहते हुए 9 दिन एमडीएम नहीं बना
Updated at : 10 Mar 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

उर्दू मवि. एमडीएम गड़बड़ी मामले की जांच को पहुंचे सदर आरइअो, कहा विवाद को देखते हुए उर्दू मवि एवं प्रावि का एमडीएम मर्ज किया जायेगा : सुनील मिश्रा चक्रधरपुर : उर्दू टाउन मध्य विद्यालय में फंड रहते हुए भी बच्चों को नौ दिनों तक एमडीएम नहीं दिया गया. इसका खुलासा गुरुवार को सदर आरइओ सुनील […]
विज्ञापन
उर्दू मवि. एमडीएम गड़बड़ी मामले की जांच को पहुंचे सदर आरइअो, कहा
विवाद को देखते हुए उर्दू मवि एवं प्रावि का एमडीएम मर्ज किया जायेगा : सुनील मिश्रा
चक्रधरपुर : उर्दू टाउन मध्य विद्यालय में फंड रहते हुए भी बच्चों को नौ दिनों तक एमडीएम नहीं दिया गया. इसका खुलासा गुरुवार को सदर आरइओ सुनील कुमार मिश्रा की जांच में हुआ. एमडीएम में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर गुरुवार को जांच को लेकर स्कूल पहुंचे आरइओ ने पहले एमडीएम के पिछले चार वर्षों के रिकार्ड को देखा. दैनिक पंजी से लेकर बच्चों द्वारा रसोइया के खिलाफ लगाये गये आरोपों की जांच की. उन्होंने बताया कि एमडीएम से संबंधित शिकायत जिला स्तर पर बीइइओ
तेजिंदर कौर द्वारा की गयी थी. इसके उपरांत डीएसइ के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है. मौके पर सीआरपी मायाधर ज्योतिष एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सह सीकेपी एमडीएम प्रभारी महेंद्र गुप्ता भी मौजूद थे. जांच के दौरान आरइओ ने बताया कि वर्ष 2016 में 25 नवंबर से 3 दिसंबर तक मध्याह्न भोजन स्कूल में बंद था, जबकि बैंक में पर्याप्त राशि भी थी. जबकि उस समय स्कूल के प्रधानाध्यापक अयूब खान ने कहा था कि एमडीएम के लिये पैसे नहीं हैं, जबकि बीइइओ की जांच में खाते में राशि थी. मालूम हो कि उर्दू मवि के एमडीएम को लेकर कई बार प्रधानाध्यापक को शो कॉज भी मिल चुका है. बावजूद सुधार नहीं हो रहा है. संभावना जतायी जा रही है कि जांच में मिली खामियों को लेकर प्रधानाध्यापक पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है. जांच के दौरान आरइओ श्री मिश्रा ने कहा कि एमडीएम को लेकर बार-बार हो रहे विवाद को खत्म करने के लिए उर्दू मवि के एमडीएम को पास स्थित प्राथमिक विद्यालय में मर्ज करने का प्रस्ताव दिया जायेगा. उसी स्कूल में उर्दू मवि के बच्चे एमडीएम करेंगे.
उर्दू मध्य विद्यालय के एमडीएम में गड़बड़ी की जांच का जिम्मा आरइअो सुनील कुमार मिश्र को सौंपा गया है. जांच रिपोर्ट में खामी मिलती है, तो प्रधानाध्यापक पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
नीलम आइलीन टोपनो, डीएसइ, पश्चिम सिंहभूम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




