पुलिस को मिली ब्रेथ एनलाइजरी ड्रंक एंड ड्राइव अभियान शुरू

Updated at : 08 Mar 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस को मिली ब्रेथ एनलाइजरी ड्रंक एंड ड्राइव अभियान शुरू

सदर व मुफ्फसिल थाना के एक-एक मशीन मिली पीसीआर वैन में रहेगी एक ब्रेथ एनलाइजर मशीन चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने मंगलवार से ड्रंक एंड ड्राइव अभियान की शुरुआत की. पुलिस विभाग ने मंगलवार को जिला पुुलिस को तीन ब्रेथ एनलाइजर मशीन (अल्कोहल मापक यंत्र) उपलब्ध कराया. एसपी अनीश गुप्ता के निर्देश पर डीएसपी […]

विज्ञापन

सदर व मुफ्फसिल थाना के एक-एक मशीन मिली

पीसीआर वैन में रहेगी एक ब्रेथ एनलाइजर मशीन
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने मंगलवार से ड्रंक एंड ड्राइव अभियान की शुरुआत की. पुलिस विभाग ने मंगलवार को जिला पुुलिस को तीन ब्रेथ एनलाइजर मशीन (अल्कोहल मापक यंत्र) उपलब्ध कराया. एसपी अनीश गुप्ता के निर्देश पर डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में अभियान शुरू किया गया. इसके पूर्व डीएसपी ने सदर इंस्पेक्टर के साथ सदर व मुफ्फसिल थाने के थानेदार को अपने कार्यालय में बुलाकर दिशा निर्देश दिये. सदर थानेदार सुनील तिवारी व मुफ्फसिल थानेदार दिग्विजय सिंह को ब्रेथ एनलाइजर मशीन दी.
वहीं एक मशीन पीसीआर वैन में रहेगी. शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर अत्यधिक पांच हजार रुपये व दो साल तक सजा होने के प्रावधान की जानकारी दी. पहले चरण में फाइन काटना है. इसके बाद लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश करनी है. अंतिम चरण में जेल भेजना है. शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया. होली के समय हुड़दंगियों पर नजर रखी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola