सुख-समृद्धि के लिए पूजा साईं गांव के महाबुरू देशाउली में मागे पर्व मना

गुवा : गुवा स्थित साईं गांव के महाबुरू देशाउली में मागे पर्व पर दिउरी बुधराम पुरती व उनके सहायक जगमोहन पुरती, लखन पुरती, टीनू पुरती, लखराम पुरती ने विशेष पूजा-अर्चना की. वहीं लाल काली भूरे रंग की मुर्गा-मुर्गियों की बलि दी गयी. महाबुरू देशाउली के नाम पर पूजा की. वहीं काला मुर्गा बागेया देवता के […]
गुवा : गुवा स्थित साईं गांव के महाबुरू देशाउली में मागे पर्व पर दिउरी बुधराम पुरती व उनके सहायक जगमोहन पुरती, लखन पुरती, टीनू पुरती, लखराम पुरती ने विशेष पूजा-अर्चना की. वहीं लाल काली भूरे रंग की मुर्गा-मुर्गियों की बलि दी गयी. महाबुरू देशाउली के नाम पर पूजा की. वहीं काला मुर्गा बागेया देवता के नाम पूजा के बाद हवा में उड़ा दिया गया.
उसके बाद ग्रामीणों ने पत्थरबाजी की. गांव की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की गयी. मौके पर नगाड़ा मांदर के थाप पर ग्रामीणों ने सामूहिक नृत्य किया. दिउरी साई और मुंडा साई में नृत्य किया. मौके पर मुंडा बामिया पुरती, पूर्व मुखिया नूतन सुंडी, पूर्व मुखिया कमलेश्वर दोंगो, वार्ड सदस्य सुमित्रा पुरती, राज पुरती, सुशील पुरती, जगमोहन पुरती, चंद्रमोहन पुरती, जगमोहन पुरती, शंभु पुरती, मंगल पुरती, सोनाराम पिंगुवा, गुरुचरण हेस्साआदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




