आरपीएफ को मिलेगी नयी बाइक, बकाया टीए भुगतान मार्च तक
Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर रेल मंडल के आरपीएफ की पीएनएम बैठक टाटा और राउरकेला में महिला बैरक का निर्माण जल्द चक्रधरपुर, टाटा, झारसुगुड़ा और राउरकेला स्टेशन के सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष होंगे वातानुकूलित चक्रधरपुर : रेल मंडल के डीआरएम सभागार में बुधवार को अखिल भारतीय आरपीएफ एसोसिएशन चक्रधरपुर रेल मंडल की स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक हुई, जिसकी […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर रेल मंडल के आरपीएफ की पीएनएम बैठक
टाटा और राउरकेला में महिला बैरक का निर्माण जल्द
चक्रधरपुर, टाटा, झारसुगुड़ा और राउरकेला स्टेशन के सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष होंगे वातानुकूलित
चक्रधरपुर : रेल मंडल के डीआरएम सभागार में बुधवार को अखिल भारतीय आरपीएफ एसोसिएशन चक्रधरपुर रेल मंडल की स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक अनूप कुमार हेंब्रम ने की. इस दौरान एसोसिएशन द्वारा आरपीएफ की विभिन्न समस्याओं व को रखा गया. वहीं आरपीएफ के आयुक्त रफीक अहमद अंसारी ने एसोसिएशन की मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित रेल अधिकारियों को समय अवधि पर पूरा करने को कहा. आरपीएफ के आयुक्त मोहम्मद अंसारी ने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी आरपीएफ बैरकों की दशा सुधरेगी और बैरकों को रनिंग रूम की तरह सुविधा प्रदान की जायेगी.
बैरकों में आरपीएफ को एक्वागार्ड का पानी मिलेगा. इसके लिए 15 एक्वागार्ड लगाये गये है, 13 और लगाये जाने हैं. जबकि झारसुगुड़ा, बंडामुंडा, टाटा, राउरकेला, चक्रधरपुर व आयुक्त कार्यालय के लिए सात इंडस्ट्रियल आरओ लगाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि आरपीएफ को नयी बाइक मिलेगी. पुराना बाइकों हटाया जायेगा. इसकी प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि बैरकों की सफाई को आउट सोर्सिंग करने और टॉर्च, बैटरी, पोशाक भत्ता की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव जोनल मुख्यालय भेजने की बात कही. उन्होंने कहा कि टाटा और राउरकेला में दो महिला बैरक का निर्माण होगा. इसकी प्राक्कलित राशि 44-44 लाख रुपये है. शीघ्र ही बैरकों का निर्माण कार्य शुरू होगा. इस दौरान बिमलगढ़ में नये बैरक निर्माण के लिए प्रास्ताव रखा गया. मो अंसारी ने कहा कि महिला आरपीएफ के लिए टाटा, चक्रधरपुर व राउरकेला पोस्ट पर महिला शौचालय बनाया जायेगा. वहीं मनोरंजन के लिए टीवी, चेस व कैरम बोर्ड उपलब्ध कराया जायेगा. वहीं चक्रधरपुर, टाटा, झारसुगुड़ा और राउरकेला स्टेशन के सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष को वातानुकूलित किया जायेगा. इस दौरान एसोसिएशन के सचिव आरपी सिंह ने कहा कि चाईबासा-डांगुवापोसी के बीच के सभी छोटे स्टेशनों पर आरपीएफ के लिए रहने की व्यवस्था की जायेगी. इसकी मॉनीटरिंग सीनियर डीएससी करेंगे. वहीं आरपीएफ का बकाया टीए का भुगतान मार्च तक पूरा कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन ने सभी मांगों को मानते हुए नियमित वार्ता के लिए सहमति बनी. मौके पर सीनियर डीइएन को-ऑडिनेशन अमित कंचन, सीएमएस डॉ आरके पाणि, सीनियर डीएफएम बिजय नाथ एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष एबी यादव व सचिव आरपी सिंह व 20 सदस्य
मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




