ePaper

सेरसा सीकेपी फाइनल में

Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
सेरसा सीकेपी फाइनल में

स्टील एक्सप्रेस टूर्नामेंट. पहले सेफा में सेरसा खड़गपुर हारा चक्रधरपुर : 26वें स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में सेरसा चक्रधरपुर ने सेरसा खड़गपुर को हरा दिया. इस जीत के साथ सेरसा चक्रधरपुर की टीम फाइनल में पहुंच गयी. बुधवार को सेरसा मैदान में खेले गये पहले सेमी फाइनल मैच में सेरसा चक्रधरपुर […]

विज्ञापन

स्टील एक्सप्रेस टूर्नामेंट. पहले सेफा में सेरसा खड़गपुर हारा

चक्रधरपुर : 26वें स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में सेरसा चक्रधरपुर ने सेरसा खड़गपुर को हरा दिया. इस जीत के साथ सेरसा चक्रधरपुर की टीम फाइनल में पहुंच गयी. बुधवार को सेरसा मैदान में खेले गये पहले सेमी फाइनल मैच में सेरसा चक्रधरपुर की टीम ने सेरसा खड़गपुर को 5-2 गोल से हरा दिया. खेल के पहले हाफ में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकी. दूसरे हाफ के 61वें मिनट में चक्रधरपुर के खिलाड़ी का डी बॉक्स में हेड बॉल हो गया. इससे खड़गपुर को एक पेनल्टी शॉट मारने का मौका मिला, जिसे खड़गपुर के खिलाड़ी के बनर्जी ने गोल कर 1-0 से बढ़त दिला दी.
खेल के तय समय की समाप्ति के बाद इंज्युरी टाइम के 6 मिनट में चक्रधरपुर के भूषण मुर्मू ने गोल कर टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया. रेफरी ओम प्रकाश ठाकुर ने टाइब्रेक का निर्णय लिया. टाइब्रेकर में चक्रधरपुर के खिलाड़ी दीपक, भूषण मुर्मू, एस किस्कू व जी मुखी ने बारी-बारी से चार गोल किये, जबकि खड़गपुर के खिलाड़ी दिनेश लकड़ा व प्रदीप दास गोल नहीं कर सके. जबकि खड़गपुर के बनर्जी ने टाइब्रेकर में केवल एक ही गोल कर सके. इससे सेरसा चक्रधरपुर की टीम 5-2 से विजयी रही. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चक्रधरपुर के भूषण मुर्मू को पूर्व विधायक सुखराम उरांव के हाथों दिया गया. रेफरी की भूमिका में ओम प्रकाश ठाकुर, सुब्रत पुरोहित, पीके पॉल व पी राजेश्वर थे.
दूसरा सेमीफाइनल में मुंबई व गोवा का मुकाबला आज
16 फरवरी को सेरसा मैदान में स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ओएनजीसी मुंबई बनाम एससीसी गोवा के बीच होगा. इसमें जीतने वाली टीम फाइनल में सेरसा चक्रधरपुर के साथ भिड़ेगी.
सेरसा खेल अधिकारी अजय रंजन ने बताया कि फाइनल मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और टाइट होगी. म्यूजिक सिस्टम भी होगा. सेरसा चक्रधरपुर बेहतर टीम है, वह संघर्ष के बल पर जीत हासिल की.
17 फरवरी को स्टील एक्सप्रेस का फाइनल
स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल 17 फरवरी को होगा. इसमें मुख्य अतिथि सिंहभूम के सांसद लक्ष्मण गिलुवा और विशिष्ट अतिथि दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एसएन अग्रवाल होंगे. दपूरे के सभी खेल अधिकारी मौजूद होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola