जोड़ा : रात में ड्यूटी गये गार्ड का सुबह शव मिला

Updated at : 13 Feb 2017 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
जोड़ा : रात में ड्यूटी गये गार्ड का सुबह शव मिला

बड़बिल : जोड़ा स्थित टाटा स्टील में कार्यरत ठेका कंपनी तारापुर के प्रोजेक्ट साइट (जोड़ा इस्ट) पर रात्रि ड्यूटी में तैनात एसआइएस सुरक्षा कर्मी का शव संदिग्ध हालत में पाया गया है. सुरक्षा कर्मी दुलभ प्रधान चंपुआ थानांतर्गत इचिंडा निवासी था. सात माह पहले एसआइएस जोड़ा में उसने नौकरी ज्वाॅइन की थी. शनिवार की रात […]

विज्ञापन

बड़बिल : जोड़ा स्थित टाटा स्टील में कार्यरत ठेका कंपनी तारापुर के प्रोजेक्ट साइट (जोड़ा इस्ट) पर रात्रि ड्यूटी में तैनात एसआइएस सुरक्षा कर्मी का शव संदिग्ध हालत में पाया गया है. सुरक्षा कर्मी दुलभ प्रधान चंपुआ थानांतर्गत इचिंडा निवासी था. सात माह पहले एसआइएस जोड़ा में उसने नौकरी ज्वाॅइन की थी. शनिवार की रात पेट्रोलिंग टीम ने दुलभ को तारापुर साइट पर ड्यूटी के लिए छोड़ा था. रविवार की सुबह उसे मृत पाया गया. दुलभ के शव टाटा स्टील अस्पताल के मुर्दाघर में रखकर परिजनों को जानकारी दी गयी. परिजन मुआवजे की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इनकार कर रहे थे. मृतक के दो बच्चे हैं. परिवार में वही एक कमाने वाला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola