करंट से हथिनी की मौत

Updated at : 26 Jan 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
करंट से हथिनी की मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग को नहीं उठाने दिया हाथिनी का शव बिसरा के गिरदा गांव के समीप घटी घटना किरीबुरू : बिसरा थाना (ओड़िशा) क्षेत्र के गिरदा गांव के समीप हाथियों के झुंड से भटक कर अलग हुई एक हथिनी की बिजली पोल में प्रवाहित करंट लगने से मौत हो गयी. हथिनी की मौत […]

विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग को नहीं उठाने दिया हाथिनी का शव

बिसरा के गिरदा गांव के समीप घटी घटना
किरीबुरू : बिसरा थाना (ओड़िशा) क्षेत्र के गिरदा गांव के समीप हाथियों के झुंड से भटक कर अलग हुई एक हथिनी की बिजली पोल में प्रवाहित करंट लगने से मौत हो गयी. हथिनी की मौत की खबर पाकर रेंजर एसपी साहनी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम जब मामले की जांच करने व उसे दफनाने की प्रक्रिया हेतु घटनास्थल पहुंची थी. लेकिन गांव के ग्रामीणों ने हथिनी को दफनाने से यह कहते हुये मना कर दिया की पिछले कुछ महीनों से निरंतर हाथियों का झुंड उनके खेतों का फसल को बर्बाद कर रहा है. घरों को हाथी तोड़ दे रहे हैं. वन विभाग बर्बाद फसल व घर का मुआवजा देने कभी प्रयास नहीं करती है. रेंजर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया की दो दिन के अंदर फसल व घर को हुये नुकसान की जांच कर मुआवजा देने की प्रक्रिया प्रारंभ किया जायेगा. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने हाथी को उठाने नहीं दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola