अनुमंडल का मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह पोड़ाहाट स्टेडियम में आज

चक्रधरपुर : 68वां गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर चक्रधरपुर में तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुबह सात से दिन के 11 बजे तक अलग-अलग स्थानों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम तय हैं. अनुमंडल का मुख्य समारोह पोड़ाहाट स्टेडियम में सुबह साढ़े दस बजे से प्रारंभ होगा, यहां एसडीअो दिव्यांशु झा ध्वज फहरायेंगे. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी […]
चक्रधरपुर : 68वां गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर चक्रधरपुर में तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुबह सात से दिन के 11 बजे तक अलग-अलग स्थानों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम तय हैं. अनुमंडल का मुख्य समारोह पोड़ाहाट स्टेडियम में सुबह साढ़े दस बजे से प्रारंभ होगा, यहां एसडीअो दिव्यांशु झा ध्वज फहरायेंगे. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन कुमार भी समारोह के अतिथि होंगे. इसके अलावा 8 बजे का समय देश के शहीदों को समर्पित किया गया है. इस वक्त पर राजा अर्जुन सिंह की प्रतिमा स्थल व शहीद जग्गू दीवान चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा. वहीं दोपहर 2 बजे से मैत्री सह प्रदर्शनी क्रिकेट मैच प्रशासन एकादश व नागरिक एकादश के बीच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




