सारंडा जंगल में छिपा है 25 लाख का इनामी अनल दा

किरीबुरू : भाकपा माओवादी की स्पेशल एरिया कमेटी (सैक) के 25 लाख के इनामी माओवादी अनल दा उर्फ तूफान दा उर्फ पतिराम माझी के सारंडा जंगल में डेरा जमाने की सूचना पर कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस ने ऑपरेशन तेज कर दिया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली है कि 25 लाख का इनामी माओवादी […]
किरीबुरू : भाकपा माओवादी की स्पेशल एरिया कमेटी (सैक) के 25 लाख के इनामी माओवादी अनल दा उर्फ तूफान दा उर्फ पतिराम माझी के सारंडा जंगल में डेरा जमाने की सूचना पर कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस ने ऑपरेशन तेज कर दिया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली है कि 25 लाख का इनामी माओवादी अपने हथियारबंद दस्ते के साथ सारंडा के सीमावर्ती जंगलों में है. सूत्रों के अनुसार अनल दा के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ बड़े नक्सली भी सारंडा व कोल्हान वन प्रमंडल के जंगलों में आने वाले हैं. इसके मद्देनजर पुलिस व सीआरपीएफ अलर्ट पर है. पुलिस उन्हें सारंडा के जंगलों में घुसने से पहले रोकने या मुठभेड़ में मार गिराने के फिराक में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




