सोलर लैंप खरीद में घोटाला, दो मुखिया समेत चार पर प्राथमिकी

Updated at : 25 Jan 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
सोलर लैंप खरीद में घोटाला, दो मुखिया समेत चार पर प्राथमिकी

चाईबासा : सोलर लाइट खरीदने में अनियमितता बरतने के मामले में गोइलकेरा की बारा पंचायत के मुखिया सोनामुनी गुंदुआ और चक्रधरपुर की हथिया पंचायत के मुखिया कुंवर सिंह सरदार के खिलाफ थाने में बीडीओ ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. गोइलकेरा थाने में बीडीओ हरि उरांव ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में शिकायत हुई थी […]

विज्ञापन

चाईबासा : सोलर लाइट खरीदने में अनियमितता बरतने के मामले में गोइलकेरा की बारा पंचायत के मुखिया सोनामुनी गुंदुआ और चक्रधरपुर की हथिया पंचायत के मुखिया कुंवर सिंह सरदार के खिलाफ थाने में बीडीओ ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

गोइलकेरा थाने में बीडीओ हरि उरांव ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में शिकायत हुई थी कि गोइलकेरा में सोलर लैंप खरीदने में गड़बड़ी की गयी. मुखिया और सचिव सुरेश महतो ने 34 सोलर लैंप खरीदने की जगह चार सोलर लैंप इंजन कंपनी का खरीद कर आपूर्ति की थी. बाकी राशि का गबन कर लिया.
दूसरे मामले में चक्रधरपुर के बीडीओ समीर खलको ने चक्रधरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि हथिया पंचायत के मुखिया कुंवर सिंह सरदार और पंचायत सेवक हरे कृष्ण नायक ने 6 लाख 49 हजार की निकासी कर बगैर टेंडर निकाले सोलर लैंप की खरीदारी की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola