बस स्टैंड पर 4 करोड़ होंगे खर्च, बदलेगी तसवीर
Updated at : 09 Jan 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

डीपीआर तैयार, शीघ्र टेंडर कर काम शुरू होगा सुरक्षा के लिए सिक्युरिटी गार्ड की होगी बहाली चाईबासा : चाईबासा बस स्टैंड की तसवीर जल्द बदलेगी. बस स्टैंड के विकास पर नगर परिषद (चाईबासा) चार करोड़ रुपये खर्च करेगी. चाईबासा बस स्टैंड की सूरत बदलने के लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को अंतिम रूप दिया जा […]
विज्ञापन
डीपीआर तैयार, शीघ्र टेंडर कर काम शुरू होगा
सुरक्षा के लिए सिक्युरिटी गार्ड की होगी बहाली
चाईबासा : चाईबासा बस स्टैंड की तसवीर जल्द बदलेगी. बस स्टैंड के विकास पर नगर परिषद (चाईबासा) चार करोड़ रुपये खर्च करेगी. चाईबासा बस स्टैंड की सूरत बदलने के लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को अंतिम रूप दिया जा रहा है. चाईबासा बस स्टैंड में क्या-क्या सुविधाएं होंगी, क्या-क्या होगा, ये सभी चीजें डीपीआर से प्रदर्शित की गयी है. डीपीआर की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद शीघ्र टेंडर होगा. टेंडर के बाद बस स्टैंड के विकास का काम शुरू होगा.
यात्री ठहराव से लेकर बस स्टैंड में होंगी आधुनिक सुविधाएं. बस स्टैंड को यात्री ठहराव से लेकर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जायेगा. बस टिकट की व्यवस्थागत सुविधा के साथ पूछताछ केंद्र भी बनेगा. यात्री शेड के साथ स्टैंड में शौचालय व शीतल पेयजल की भी सुविधा होगी. सिक्योरिटी गार्ड की भी बहाली होगी. निकास व प्रवेश द्वार अलग-अलग बनेंगे.
बस स्टैंड के विकास पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे. शीघ्र टेंडर कर बस स्टैंड को स्वच्छ व सुंदर बनाने का काम शुरू हाेगा.
कुमार नरेंद्र नारायण, कार्यपालक पदाधिकारी, चाईबासा नप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




