पिकनिक मनाते रेलवे अधिकारी. नकटी जलाशय का मनमोहक दृश्य

Updated at : 09 Jan 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
पिकनिक मनाते रेलवे अधिकारी. नकटी जलाशय का मनमोहक दृश्य

सेक्रेड हार्ट के बच्चों ने मनायी पिकनिक चक्रधरपुर : सेक्रेड हार्ट इंगलिश स्कूल के बच्चों ने वनभोज का आनंद उठाया. स्कूल परिवार की ओर से करीब 200 बच्चे व शिक्षक-शिक्षिकाएं बोड़दा पुलिस स्थित नदी घाट में पिकनिक का आनंद उठाने पहुंचे. पिकनिक के दौरान बच्चों को जहां स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाने का अवसर मिला, […]

विज्ञापन

सेक्रेड हार्ट के बच्चों ने मनायी पिकनिक

चक्रधरपुर : सेक्रेड हार्ट इंगलिश स्कूल के बच्चों ने वनभोज का आनंद उठाया. स्कूल परिवार की ओर से करीब 200 बच्चे व शिक्षक-शिक्षिकाएं बोड़दा पुलिस स्थित नदी घाट में पिकनिक का आनंद उठाने पहुंचे. पिकनिक के दौरान बच्चों को जहां स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाने का अवसर मिला, वहीं कई आकर्षक खेल व रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. बच्चों के बीच क्वीज, म्यूजिकल चेयर, रस्सी खींच, आंख मिचौली, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, हुलाला, एरोबिक्स आदि खेल र्स्पधाओं का आयोजन किया गया.
खेल कूद के विजेता बच्चों के पिकनिक स्थल पर ही प्राचार्या श्रीमती अंजलीना फरनांडो ने पुरस्कृत किया . स्कूल की ओर से शिबानी बोस, मानसी राज सुरिन, सुचित्रा रवानी, अनिता राज सुरिन, रिजवाना परवीन, जोसफीन, श्यामला भुईं, सत्यजीत प्रधान, राकेश चौरासिया, पाइकर्स बेक, मनोरंजन दत्ता, श्याम विश्वकर्मा, एंथोनी फरनांडो आदि शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola