केरोसिन कालाबाजारी में पकड़ा, जेल

चाईबासा : मंझारी थाना अंतर्गत टोंटो बिरूवा गांव में राशन कालाबाजारी के लिए ले जा रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी प्रसन्न बारीक को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी युगल राम के बयान पर 6 जनवरी को […]
चाईबासा : मंझारी थाना अंतर्गत टोंटो बिरूवा गांव में राशन कालाबाजारी के लिए ले जा रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी प्रसन्न बारीक को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी युगल राम के बयान पर 6 जनवरी को राशन
डीलर सुकमनी बारी व प्रसन्न बारीक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में बताया है कि 6 जनवरी की रात लगभग 8 बजे गुप्त सूचना मिली की टोंटो बिरूवा गांव में सुकमनी बारी के जनवितरण प्रणाली की दुकान से प्रसन्न बारीक द्वारा कालाबाजारी के लिए केरोसिन ले जा रहा है. सूचना पाते ही घटना स्थल पहुंचा तो गांव में ग्रामीणों की भीड़ देखी. ग्रामीणों ने प्रसन्न बारीक को पकड़ कर रखा था. ग्रामीणों ने बताया कि प्रसन्न बारीक द्वारा राशन दुकान से चार गैलेन से भराकर केरोसिन ले जा रहा था. जांच करने पर पाया कि चार गैलेन में 140 लीटर केरोसिन था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




