सदर अस्पताल में सीसीटीवी का उद्घाटन आज

Updated at : 04 Jan 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में सीसीटीवी का उद्घाटन आज

चाईबासा : सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे का उदघाटन बुधवार को किया जायेगा. उदघाटन उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के हाथों में किया जायेगा. इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसका कंट्रोल रूम उपायुक्त और सिविल सर्जन कार्यालय में बनाया गया है. अब सिविल सर्जन अपने कार्यालय से ही कैमरे के माध्यम […]

विज्ञापन

चाईबासा : सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे का उदघाटन बुधवार को किया जायेगा. उदघाटन उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के हाथों में किया जायेगा. इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसका कंट्रोल रूम उपायुक्त और सिविल सर्जन कार्यालय में बनाया गया है. अब सिविल सर्जन अपने कार्यालय से ही कैमरे के माध्यम से अस्पताल की गतिविधि को देख सकेंगे. अस्पताल में कैमरे लगने से अस्पताल परिसर में हो रही साइकिल चोरी के अलावा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगाया जायेगा. अस्पताल में कैमरे लगने से चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. अस्पताल के ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष के अलावा सभी वार्डो में कैमरे लगाये गये हैं. करीब 16 कैमरे लगाये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola