मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा:खोजे नहीं मिला एक भी नकलची

Published at :21 Feb 2014 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा:खोजे नहीं मिला एक भी नकलची

चाईबासा:मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गयी. मैट्रिक के परीक्षार्थियों ने हिन्दी तथा इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने सोशलॉजी की परीक्षा दी. चाईबासा अनुमंडल में 13 केंद्रों पर शुरू हुई मैट्रिक की परीक्षा में 210 तथा पांच केंद्रों पर शुरू हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 600 में से 6 […]

विज्ञापन

चाईबासा:मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गयी. मैट्रिक के परीक्षार्थियों ने हिन्दी तथा इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने सोशलॉजी की परीक्षा दी. चाईबासा अनुमंडल में 13 केंद्रों पर शुरू हुई मैट्रिक की परीक्षा में 210 तथा पांच केंद्रों पर शुरू हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 600 में से 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

मैट्रिक के कुल 7491 में से 7281 परीक्षार्थी तथा इंटर के कुल 600 में से 594 परीक्षार्थी की उपस्थिति रही. परीक्षा के प्रथम दिन कुल 16 परीक्षा केंद्रों में से एक भी छात्र कदाचार के मामले में नहीं पकड़े गये.सदर एसडीओ असीम किस्पोट्टा, डीइओ भलेरियन तिर्की तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola