पुराने कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष की कार्य संस्कृति का किया विरोध, कहा

चाईबासा : नोटबंदी के खिलाफ जिले में आंदोलन तेज करने आये कांग्रेस के को-ऑर्डिनेटर विश्वरंजन मोहंती का जिले के पुराने कांग्रेसियों ने एक घंटे तक घेराव किया. जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकू के कार्य से आक्रोशित पुराने कांग्रेसियों ने को-ऑर्डिनेटर के समक्ष जमकर हंगामा किया. पूर्व मंत्री डीएन चांपिया के नेतृत्व में पुराने कांग्रेसियों ने को-ऑर्डिनेट […]
चाईबासा : नोटबंदी के खिलाफ जिले में आंदोलन तेज करने आये कांग्रेस के को-ऑर्डिनेटर विश्वरंजन मोहंती का जिले के पुराने कांग्रेसियों ने एक घंटे तक घेराव किया. जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकू के कार्य से आक्रोशित पुराने कांग्रेसियों ने को-ऑर्डिनेटर के समक्ष जमकर हंगामा किया. पूर्व मंत्री डीएन चांपिया के नेतृत्व में पुराने कांग्रेसियों ने को-ऑर्डिनेट के समक्ष बारी-बारी से अपनी शिकायत रखी. उन्होंने कहा सन्नी सिंकू के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पुराने कांग्रेसियों को दरकिनार कर दिया गया है.
किसी कार्यक्रम की सूचना पुराने कांग्रेसियों को नहीं दी जाती है. पुराने कांग्रेसियों को कमेटी में जगह नहीं दी गयी है. दूसरे संगठन छोड़ आने वाले लोगों को पदाधिकारी बनाया जा रहा है. उन्हें महत्वपूर्ण पद भी दिये जा रहे हैं. इस कारण कार्यक्रम में गिने चुने चंद चेहरे ही दिखते हैं. जिलाध्यक्ष का कार्य इसी तरह रहा, तो जिले में कांग्रेस का लुटिया डूबना तय है. जिलाध्यक्ष कार्यालय में बैठकर कार्यक्रम चला रहे हैं. इसके कारण जमीनी स्तर पर कांग्रेस का ग्राफ गिर रहा है. विरोध करने वालों में अशोक सुंडी, कृष्णा सोय, तुरी सुंडी, जरार अहमद, बिरसा कुंटिया, रंजन सिंह, बैद्यनाथ निषाद, मोहन हेंब्रम, चंद्रमोहन तापे, अभिनाष कोड़ा, बीएन पूर्ति, मोहन सिंह हेंब्रम, मिल्ट सुंडी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




