मनोहरपुर : पिकनिक व सैर सपाटे में गुजरा साल का पहला दिन
Updated at : 02 Jan 2017 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

मनोहरपुर/आनंदपुर/चिरिया : मनोहरपुर व आनंदपुर के पिकनिक स्पॉट नववर्ष पर सैलानियों से गुलजार रहें.यहां लोगों ने अपने-अपने परिवार के संग वनभोज का लुत्फ उठाया. कोयल नदी के स्वर्ण रेत पर खेलकूद किया.युवक-युवतीयों की टोली ने नाचगान कर पिकनिक का लुत्फ उठाया. देर शाम मनोहरपुर व आसपास के लोगों ने कोयल नदी के पुल से सनसेट […]
विज्ञापन
मनोहरपुर/आनंदपुर/चिरिया : मनोहरपुर व आनंदपुर के पिकनिक स्पॉट नववर्ष पर सैलानियों से गुलजार रहें.यहां लोगों ने अपने-अपने परिवार के संग वनभोज का लुत्फ उठाया. कोयल नदी के स्वर्ण रेत पर खेलकूद किया.युवक-युवतीयों की टोली ने नाचगान कर पिकनिक का लुत्फ उठाया.
देर शाम मनोहरपुर व आसपास के लोगों ने कोयल नदी के पुल से सनसेट का नजारा लिया. इस दौरान उमड़ी खासी भीड़ को नियंत्रित करने के लिये थाना प्रभारी पतरस नाग सदलबल मौजुद रहे. साथ नववर्ष के स्वागत में क्षेत्र में कई सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया..
नंदपुर में रात भर चला नाच-गान : नंदपुर स्थित पानी टंकी चौक पर नववर्ष के स्वागत में कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
युवक-युवतियां व बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य पेश किया.कार्यक्रम में बत्तौर मुख्य अतिथि जिप सदस्य रंजीत यादव,पंचायत समिति सदस्य सुशीला संवैया ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रर्दशन करने वालों को पुरस्कृत किया. मौके पर आलोक तुबीड,राफेल भुईंया,राजेश सिंह,सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




