59 वाहन पकड़ाये, Rs 24,490 जुर्माना

Updated at : 01 Jan 2017 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
59 वाहन पकड़ाये, Rs 24,490 जुर्माना

अनुमंडल अस्पताल के पास चला वाहन जांच अभियान तीन घंटे तक चला जांच अभियान चक्रधरपुर : डीटीओ आर विनय मनीष लकड़ा के नेतृत्व में शनिवार को अनुमंडल अस्पताल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. करीब तीन घंटे तक चले इस अभियान में 59 वाहनों को पकड़ा गया, जिनसे विभिन्न मामलों में कुल 24490 रुपये […]

विज्ञापन

अनुमंडल अस्पताल के पास चला वाहन जांच अभियान

तीन घंटे तक चला जांच अभियान
चक्रधरपुर : डीटीओ आर विनय मनीष लकड़ा के नेतृत्व में शनिवार को अनुमंडल अस्पताल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.
करीब तीन घंटे तक चले इस अभियान में 59 वाहनों को पकड़ा गया, जिनसे विभिन्न मामलों में कुल 24490 रुपये का जुर्माना वसूला गया. इस दौरान मुख्य रूप से हेलमेट, लाइसेंस, इंश्योरेंस आदि की जांच की जा रही थी. इस जांच चेकिंग अभियान से बाइक चालकों में हड़कंप मच रहा, लोग मार्ग बदल कर आ-जा रहे थे. जिला परिवहन पदाधिकारी श्री लकड़ा ने बताया कि अभियान में 59 वाहनों को पकड़ा गया, जिनसे 24,490 रुपया जुर्माना वसूला गया. वाहन मालिक कागजात साथ लेकर चलें. बीना कागजात के पकड़े जाने पर जुर्माना लिया जायेगा. इस अभियान चक्रधरपुर थाना के पुलिसकर्मी भी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola