पंचायत सेवक सस्पेंड, दो रोजगार सेवक बरखास्त
Updated at : 26 Dec 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

बंदगांव में डोभा निर्माण में गड़बड़ी, डीडीसी ने की कार्रवाई चाईबासा : बंदगांव प्रखंड में बड़े पैमाने पर डोभा निर्माण में डीडीसी ने गड़बड़ी पकड़ी है. डोभा निर्माण की जिम्मेवारी जिन कर्मचारियों पर थी, उन कर्मचारियों ने अपना दायित्व सही से नहीं निभाया. इस वजह से डोभा का निर्माण कराये बिना राशि की निकासी कर […]
विज्ञापन
बंदगांव में डोभा निर्माण में गड़बड़ी, डीडीसी ने की कार्रवाई
चाईबासा : बंदगांव प्रखंड में बड़े पैमाने पर डोभा निर्माण में डीडीसी ने गड़बड़ी पकड़ी है. डोभा निर्माण की जिम्मेवारी जिन कर्मचारियों पर थी, उन कर्मचारियों ने अपना दायित्व सही से नहीं निभाया. इस वजह से डोभा का निर्माण कराये बिना राशि की निकासी कर ली गयी. निर्धारित लंबाई-चौड़ाई के आकार में डोभा का निर्माण किया गया. कर्मचारियों ने स्पॉट पर जाकर निर्माण कार्य की निगरानी नहीं की. इस मामले में डीडीसी सीपी कश्यप ने एक पंचायत सेवक को सस्पेंड और दो रोजगार सेवक को बरखास्त कर दिया है.
टेबो के पंचायत सेवक रेंगो सामड को डीडीसी ने सस्पेंड कर दिया है. वहीं बंदगांव के रोजगार सेवक राजीव व बंदगांव प्रखंड के मेरोमगुटू पंचायत के रोजगार सेवक प्रेमचंद नायक को बरखास्त कर दिया है. जनसेवक श्रीवत प्रधान को डीडीसी ने तीनों पंचायतों में डोभा निर्माण कराने की जिम्मेवारी दी है. 27 दिसंबर तक डोभा का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




