धूमधाम से निकला मोहम्मदिया जुलूस
Updated at : 13 Dec 2016 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा. मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस. सरकार की आमद मरहबा से गूंजा क्षेत्र मोहम्मद साहब की जयंती पर जश्न-ए- ईद-मिलादुन्नबी का जुलूसू चाईबासा व आसपास क्षेत्रों में धूमधाम से निकाला गया. चाईबासा : मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर सोमवार को जश्न-ए- ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस चाईबासा व आसपास क्षेत्रों में धूमधाम से निकाला गया. मुसलिम बहुल क्षेत्रों […]
विज्ञापन
चाईबासा. मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस. सरकार की आमद मरहबा से गूंजा क्षेत्र
मोहम्मद साहब की जयंती पर जश्न-ए- ईद-मिलादुन्नबी का जुलूसू चाईबासा व आसपास क्षेत्रों में धूमधाम से निकाला गया.
चाईबासा : मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर सोमवार को जश्न-ए- ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस चाईबासा व आसपास क्षेत्रों में धूमधाम से निकाला गया. मुसलिम बहुल क्षेत्रों को कागज के फूलों से सजाया गया था. सुबह 9 बजे बड़ी बाजार स्थित उर्दू लाईब्रेरी के पास से मोहम्मदिया जुलूस निकाला गया. जो पूरे मुस्लिम बहुल क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए हिंद चौक, यशोदा सिनेमा चौक, शहीद पार्क, सदर थाना तथा सदर बाजार मसजिद होते हुए पुन: उर्दू लाईब्रेरी पहुंचा. यहां असरा मस्जिद के ईमाम
सबिरूल कादरी, मदीना मस्जिद के ईमाम मौलाना मुमताज सेराजी, मौलाना हसनैन ने ईद-मिलादुन्नबी पर विस्तार से प्रकाश डाला और सामूहिक दुआ कर जुलूस को समाप्त किया. जूलूस में शामिल लोगों ने सरकार की आमद मरहबा का नारा के साथ नातिया कलाम पेश कर रहे थे. जूलूस मेन रोड, मसजिद मुहल्ला, कुरैशी मुहल्ला, नीचे टोला, साहिल चौक, न्यू कॉलोनी, असरा मसजिद चौक, बरकंदाज टोली, नीचे टोला, गरीब कॉलोनी, ईदगाह, नदीपार गौस नगर, पुलहातु समेत सभी मुहल्ले के लोग शामिल थे.
सदर थाना के पास सदर बाजार मसजिद दुकानदार संघ की ओर से स्टॉल लगाया गया था. जहां पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय, सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र रविदास, मुफस्सिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह, पांड्राशाली ओपी प्रभारी नितिन सिंह, तांतनगर ओपी प्रभारी विंदेश्वरी प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक नागेंद्र सिंह को टोपी पहना कर सम्मानित किया गया. जुलूस को सफल बनाने में अख्तर आलम, फैयाज खान, अंसारूल हक, महमूद खान, मो अली किले, मोअज्जम बिहारी, अली हसन समेत युवाओं का सहयोग रहा. इस दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किये गये थे. जुलूस पर डीएसपी प्रकाश सोय समेत सभी पुलिस पदाधिकारी नजर रखे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




