केयू : एमफिल का रेगुलेशन तैयार, 2017 से होगी पढ़ाई
Updated at : 13 Dec 2016 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

सभी विभागाध्यक्ष को मिली सिलेबस बनाने की जिम्मेदारी, दो सेमेस्टर में होगी पढ़ाई चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में 2017 से एमफिल की पढ़ाई शुरू होगी. विवि प्रशासन ने एमफिल का रेगुलेशन तैयार कर लिया है. रेगुलेशन के तहत प्रथम सेमेस्टर में विद्यार्थियों को तीन पेपर थ्योरी होगी. वहीं द्वितीय सेमेस्टर में विद्यार्थियों को शोध पत्र […]
विज्ञापन
सभी विभागाध्यक्ष को मिली सिलेबस बनाने की जिम्मेदारी, दो सेमेस्टर में होगी पढ़ाई
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में 2017 से एमफिल की पढ़ाई शुरू होगी. विवि प्रशासन ने एमफिल का रेगुलेशन तैयार कर लिया है. रेगुलेशन के तहत प्रथम सेमेस्टर में विद्यार्थियों को तीन पेपर थ्योरी होगी. वहीं द्वितीय सेमेस्टर में विद्यार्थियों को शोध पत्र तैयार करना होगा. प्रथम सेमेस्टर के तीन पेपर में प्रत्येक पेपर 70 अंक का होगा.
जबकि 30 अंक का एसेस्मेंट की पढ़ाई करनी होगी. एमफिल के रेगुलेशन तैयार करने में एक-एक बारीकियों पर ध्यान दिया गया है. अन्य विवि के रेगुलेशन का सहयोग लिया गया है. आगामी सिंडिकेट बैठक में एमफिल रेगुलेशन को सर्वसम्मति से पारित किया जायेगा. इसके बाद सरकार के पास भेजी जायेगी. सभी विभागाध्यक्ष को सिलेबस तैयार करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. कुछ विभागाध्यक्ष ने सिलेबस तैयार कर विवि प्रशासन को सौंपा है.
कुछ विभागाध्यक्ष तैयार कर रहे हैं. साइंस डीन डॉ केसी डे, सोशल साइंस डीन डॉ आशा मिश्र, मानवीकी डीन डॉ शशिलता व कॉमर्स डीन डॉ राम प्रवेश प्रसाद की निगरानी में एमफिल का रेगुलेशन तैयार किया गया है. पीजी पास विद्यार्थी कर सकते हैं एमफिल: रेगुलेशन के तहत वैसे विद्यार्थी एमफिल की पढ़ाई कर सकते हैं, जिन्हें स्नातकोत्तर में 55%अंक मिला है. जिस विषय में विद्यार्थी ने पीजी किया है, उसी विषय से एमफिल कर सकते हैं. विवि प्रशासन ने अबतक एमफिल का शुल्क निर्धारित नहीं किया है. सिंडिकेट में पारित होने के बाद शुल्क पर विचार-विमर्श किया जायेगा. फरवरी-मार्च में एमफिल का नामांकन संभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




