आदिवासी हित में काम नहीं कर सकते, तो इस्तीफा दें तुबिद : महतो

Updated at : 13 Dec 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी हित में काम नहीं कर सकते, तो इस्तीफा दें तुबिद : महतो

चाईबासा : झामुमो जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और टीएसी के सदस्य जेबी तुबिद का सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम फ्लॉप रहा. वे सोमवार को सिकुरसाई में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा भाजपा आदिवासी व मूलवासियों को संशोधन के कृत्रिम फायदे […]

विज्ञापन

चाईबासा : झामुमो जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और टीएसी के सदस्य जेबी तुबिद का सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम फ्लॉप रहा. वे सोमवार को सिकुरसाई में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा भाजपा आदिवासी व मूलवासियों को संशोधन के कृत्रिम फायदे गिना कर गुमराह करने में जुटी है. कार्यक्रम की विफलता से बौखलाकर जेबी तुबिद अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. विपक्षी दलों पर सारा दोष मढ़ रहे हैं.

यदि वे आदिवासियों के हित में काम नहीं कर सकते हैं, तो उन्हें अविलंब टीएसी की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिये. सीएनटी एक्ट के 26 वें संशोधन के संदर्भ में शिबू सोरेन के बारे में वक्तव्य देने से पहले जेबी तुविड को सभी तथ्यों का ठीक तरह से अध्ययन कर लेना चाहिये. पूर्व में किये गये सभी संशोधन संवैधानिक प्रावधानों के तहत और राष्ट्रपति के पूर्वानुमति से पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों के अनुसार किया गया. पहली बार सरकार ने विधानसभा में बिल लाकर सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन किया गया है. मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, जिला सचिव सोनाराम देवगम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola