जंगल में लकड़ी चुनने गयी नाबालिग से दुष्कर्म

Updated at : 09 Dec 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
जंगल में लकड़ी चुनने गयी नाबालिग से दुष्कर्म

टोंटो थानांतर्गत माइलपी गांव का मामला 10 नवंबर को गांव के युवक ने किया दुराचार पांच बार गांव में हुई बैठक आरोपी शंभु गांव से फरार टोंटो : टोंटो थानांतर्गत रेंगड़ा पंचायत के माइलपी में जंगल में लकड़ी चुनने गयी नाबालिग से गांव के शंकर हेस्सा ने दुष्कर्म किया. घटना दस नवंबर की है. नाबालिग […]

विज्ञापन

टोंटो थानांतर्गत माइलपी गांव का मामला

10 नवंबर को गांव के युवक ने किया दुराचार
पांच बार गांव में हुई बैठक
आरोपी शंभु गांव से फरार
टोंटो : टोंटो थानांतर्गत रेंगड़ा पंचायत के माइलपी में जंगल में लकड़ी चुनने गयी नाबालिग से गांव के शंकर हेस्सा ने दुष्कर्म किया. घटना दस नवंबर की है. नाबालिग जलावन के लिए लकड़ी चुनने पास के जंगल में गयी थी. उस दौरान गांव के शंकर हेस्सा (20) ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया. नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद गांव में इस मुद्दे पर पांच बैठक की गयी, लेकिन समझौता नहीं हो पाया. वहीं इस दौरान आरोपी शंकर फरार हो गया.
इसके बाद गुरुवार को पीड़िता ने टोंटो थाना में शंकर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पीड़िता का चाईबासा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी. दूसरी ओर आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार बताया जाता है. पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola