ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों से की जांच की मांग
Updated at : 09 Dec 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

जांच में सही मिलने पर बिजली बिल माफ करने का आश्वासन चाईबासा : हाटगम्हरिया प्रखंड के पुंडीगूटू, परोमसाई और हागरागुटू के ग्रामीणों ने गुरुवार को झींकपानी प्रखंड उपप्रमुख तरुण सांवैया के नेतृत्व में बिजली पदाधिकारी श्री कश्यप से मुलाकात की. ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी हमारे गांवों में बिजली की […]
विज्ञापन
जांच में सही मिलने पर बिजली बिल माफ करने का आश्वासन
चाईबासा : हाटगम्हरिया प्रखंड के पुंडीगूटू, परोमसाई और हागरागुटू के ग्रामीणों ने गुरुवार को झींकपानी प्रखंड उपप्रमुख तरुण सांवैया के नेतृत्व में बिजली पदाधिकारी श्री
कश्यप से मुलाकात की. ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी हमारे गांवों में बिजली की व्यवस्था नहीं हुई है, लेकिन हम लोगों के नाम बिजली बिल भेजा जा रहा है. इससे लोगो में असंतोष एवं भ्रम की स्थिति बनी हुई है. ग्रामीणों ने पदाधिकारियों से मामले की सही जांच कर जल्द बिजली की
व्यवस्था कराने की मांग की. पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द गांव में बिजली पहुंच जायेगी. जांच में यदि गलत बिजली बिल भेजने की बात सामने आती है, तो उसे माफ किया जायेगा. मौके पर हाटगम्हरिया पंचायत के उप मुखिया संजय गागराई, सुभाष चंद्र गागराई, नारायण देवगम , महेंद्र गागराई , सुखलाल बोदरा समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




