दो गुटों में मारपीट, एक की मौत, छह जख्मी
Updated at : 07 Dec 2016 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

खाद डालने को लेकर हुये संघर्ष से मल्दहिया गांव में तनाव नरकटियागंज (पचं) : शिकारपुर थाना क्षेत्र के मल्दहिया गांव में हिंसक झड़प में मुबारक अंसारी की मौत हो गयी और आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये है़ं घायलों में नजीर अंसारी, मुन्नी खातून, बकसीर आलम अंसारी, सरफराज खान, जफरान खान व […]
विज्ञापन
खाद डालने को लेकर हुये संघर्ष से मल्दहिया गांव में तनाव
नरकटियागंज (पचं) : शिकारपुर थाना क्षेत्र के मल्दहिया गांव में हिंसक झड़प में मुबारक अंसारी की मौत हो गयी और आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये है़ं घायलों में नजीर अंसारी, मुन्नी खातून, बकसीर आलम अंसारी, सरफराज खान, जफरान खान व रिजवाना खातून शामिल है़ं सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया़, जहां से चार लोगों को चिंताजनक हालत बेितया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जाता है कि सोमवार की शाम एक गुट के लोग दूसरे की जमीन पर खाद फेंक रहे थे, जिसको लेकर दूसरे गुट के लोगों ने िवरोध िकया, तो बात बढ़ने लगे और मारपीट शुरू हो गयी़ घटना में मुबारक अंसारी व तीन अन्य लोग जख्मी हो गये. सूचना पर शिकारपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को गंभीर स्थिति में बेतिया रेफर कर दिया गया़ बेितया ले जाते समय रास्ते में मुबारक अंसारी की मौत हो गयी. मुबारक की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है़ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है़
गिरफ्तार लोगों में सरफराज खान व उनके बेटे जफरान खान को जेल भेज दिया गया है़ गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुये शिकारपुर, साठी व लौरिया थाने की पुलिस गांव में कैंप कर रही है़ शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है़ इस मामले में दोनों तरफ से शिकारपुर थाने में प्राथमिकी करायी गयी है, जिसमें एक पक्ष के खुर्शेंद अंसारी ने सरफराज खान, जफरान खान सहित आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है़ वहीं, दूसरे पक्ष के सरफराज खान ने जब्बार अंसारी, बकसीर आलम अंसारी सहित नौ लोगों पर मारपीट व पैसा छीनने का आरोप लगाया है़ शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद गांव में तनाव है़ आरोपित एवं उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है़
आरोिपत िपता-पुत्र गिरफ्तार
दोनों ओर से दर्ज करायी गयी प्राथिमकी
एक गुट ने छह लोगों को आरोिपत बनाया
दूसरे ने नौ लोगों को किया नामजद
गांव में तीन थानों की पुलिस तैनात
चार घायलों का बेतिया में इलाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




